कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) कमिश्नर के जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटाने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “उन्होंने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की तय जगह के तौर पर हटा दिया है। हां, अब यह विरोध-प्रदर्शन की जगह नहीं रही, क्योंकि वैसे भी उस कायर तानाशाह ने इसे युद्ध का मैदान बना दिया था। अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा!” दीपके का यह बयान विरोध-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की निर्धारित स्थिति में बदलाव को लेकर आया है।

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटाए जाने की जानकारी सामने आई है। इसकी जगह राजधानी में तीन नए स्थानों को प्रदर्शन के लिए निर्धारित किया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने इस संबंध में स्थायी आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, अब विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान निर्धारित किए गए हैं। इनमें सेंट्रल दिल्ली स्थित रामलीला मैदान, उत्तरी दिल्ली का बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान शामिल हैं।

आदेश के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मौजूदा निर्धारित प्रदर्शन स्थल के विकल्प तलाशने और धरना-प्रदर्शन के लिए उपयुक्त स्थानों की समीक्षा करने के उद्देश्य से एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से गैर-अधिसूचित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि अब प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए तीन नए स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें मध्य दिल्ली का रामलीला मैदान, उत्तरी दिल्ली का बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन तीनों निर्धारित स्थलों पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए विस्तृत एवं संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी। यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी किए गए पिछले स्थायी आदेश में आंशिक संशोधन के तौर पर जारी किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m