बंगाल विधानसभा चुनाव बाद पश्चिम बंगाल में एक बार सियासी पारा बहुत ही हयाद गरम है. इस बार का जो सियासी हलचल बंगाल की राजनीति में धूम मचाए हुए है वह है फर्जी सिग्नेचर का मामला। शोभनदेव चटर्जी को विपक्ष का नेता बनाने के प्रस्ताव पर तृणमूल कांग्रेस के विधायकों का सिग्नेचर करने को फर्जी सिग्नेचर बताया गया है। इसको लेकर सीआईडी जांच भी शुरू हो गयी है। वहीं इस मामले में दर्ज FIR को लेकर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कहा है कि “मैं झुकने वाला नहीं हूं, चाहे मेरा गला ही क्यों ना काट दो”.

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मेरे पीछे 5-6 एजेंसियां लगा दीजिए, पर मई कोई गद्दार नहीं हूं जो डरकर बैठ जाऊंगा.

विधानसभा फर्जी सिग्नेचर मामले की जांच कर रही सीआईडी और कोलकाता पुलिस की टीम ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को कानूनी नोटिस दिया है, जिसके बाद बंगाल की राजनीति में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। TMC सांसद को पहले टीम हरीश मुखर्जी रोड स्थित उनके शांतिनिकेतन आवास पर ढूंढते हुए पहुंची. सांसद अभिषेक बनर्जी ने मीडिया को बताया कि वह वहां नहीं रहते है, इसके फौरन बाद टीम ने उनके कालीघाट घर पर पहुंचकर उनको नोटिस थमाया.

नोटिस में कहा गया कि TMC विधायक नयना बनर्जी के सिग्नेचर, जो उन्होंने विधायक पद की शपथ के समय किए थे, प्रस्ताव पत्र पर मौजूद सिग्नेचर से मेल नहीं खा रहे. इसलिए TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को 1 जून को दोपहर 12 बजे CID मुख्यालय भवानी भवन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. हालांकि, इस नोटिस को देने के दौरान जमकर सियासी ड्रामा और पुलिसिया ड्रामा देखने को भी मिला.

वहीं, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं नोटिस को सही तरीके से समझकर और अपने वकीलों से सलाह लेकर इसका सही जवाब दूंगा. मैं हर जांच में सहयोग करूंगा. लेकिन उन्होंने फिर भी इस पूरी घटनाक्रम को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए सीधे अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह मेरे उनके साथ डायरेक्ट विरोध का नतीजा है जो मुझे इसतरह परेशान किया जा रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m