मुकेश मेहता, बुधनी। भेरूंदा क्षेत्र के नर्मदा तट सातदेव में हवन समापन के 11000 लीटर दूध का टैंकर लेकर प्रसिद्ध सातदेव मंदिर लेकर पहुंचे। जहां धूनी वाले दादाजी शिवानंद महाराज ने मां नर्मदा का दूध से अभिषेक किया।
दरअसल, सातदेव में 21 दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मेवा, ड्रायफ्रूट, सोना-चांदी और हवन यज्ञ सामग्री समेत 41 टन सामग्री डाली गई थी। समापन अवसर पर दादा शिवानंद महाराज ने 11 हजार लीटर दूध से मां नर्मदा का अभिषेक किया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि शिवानंद महाराज दूध से भरा एक टैंकर नर्मदा नदी के पास लेकर पहुंचे। जहां बड़े-बड़े पाइप के जरिए इस 11 हजार लीटर दूध से नर्मदा नदी का अभिषेक किया। आयोजकों ने कहा कि दूध चढ़ाने की यह रस्म नदी के पानी की सफाई और नर्मदा परिक्रमा करने वाले तीर्थयात्रियों की भलाई की उम्मीद और प्रार्थना के साथ की गई थी।
इस कार्यक्रम में शामिल होने आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग आए थे। लोग नदी किनारे खड़े होकर इस कार्यक्रम को देखते रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

