अबोहर. अबोहर के गांव भागसर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां उधार दिए पैसे वापस मांगना एक युवक की मौत का कारण बन गया. गांव के ही कुछ युवकों ने साजिश के तहत युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. इस हमले में मृतक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे नाजुक हालत में बठिंडा रेफर किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.
एक बच्चे का पिता था मृतक मृतक की पहचान प्रह्लाद के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है. मृतक के भाई विनोद कुमार ने बताया कि प्रह्लाद ने गांव के ही कुछ युवकों को कुछ समय पहले पैसे उधार दिए थे. वह अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन आरोपी पैसे लौटाने के बजाय लगातार झूठे वादे कर उसे टाल रहे थे. इसी रंजिश में उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. साजिश के तहत किया गया हमला विनोद ने बताया कि कल जब उसका भाई अपने दोस्त जग्गा सिंह को गांव छोड़ने जा रहा था, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया. उन्होंने साजिश के तहत तेजधार हथियारों और लाठियों से हमला बोल दिया.

आरोपियों ने प्रह्लाद को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई. हमले में उसका दोस्त जग्गा सिंह भी बुरी तरह घायल हो गया. चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्रह्लाद को मृत घोषित कर दिया. पुलिस की कार्रवाई बहाववाला पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. वहीं, मृतक का परिवार इंसाफ और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
