अबोहर। आज साल की पहले सुबह कई जगह दुर्घटना की खबर सामने आई है। अबोहर से भी ऐसी ही दहशत फैलाने वाली जानकारी सामने आई है। जिसमें सीतो रोड रेलवे फाटक के पास एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।
युवक की मौत कैसे और किस कारण से हुई है इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को जानकारी दी गई है वह अब जांच के जुटी है।
जानकारी के अनुसार युवक का शव रेलवे लाइन के पास खाली जगह में पड़ा हुआ था। मृतक युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन उसके हाथ में एक ओर मां लिखा है और दूसरी ओर मनोज लिखा हुआ है।

इसके अलावा उसके पास से किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला है। इस बारे में नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार बिट्टू नरूला ने बताया कि समिति के प्रधान राजू चराया को शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
- पाकिस्तान में शांति-वार्ता फेल होने पर गुस्से से लाल हुए ट्रंप, ईरान को फिर दी पाषाण युग में भेजने की धमकी
- संविधान दिवस पर नीतीश कुमार का बड़ा दांव, कैबिनेट बैठक के बाद दे सकते हैं इस्तीफा
- 8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के लिए कल होगी अहम बैठक, फिटमेंट फैक्टर और DA मर्जर पर आ सकता है बड़ा फैसला
- कर्नाटक कांग्रेस में बड़े एक्शन की तैयारी आलाकमान, CM सिद्धारमैया के करीबियों पर SDPI की मदद करने का आरोप
- IPL 2026: KKR में जान फूंकने आ रहा 18 करोड़ का ‘यॉर्कर किंग’, अब कांपेंगे बल्लेबाज! अनोखे एक्शन से देता है चकमा
