अबोहर के गांव मौजगढ़ के बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां दो एक ही घर के बच्चों की मौत हो गई है। इस घटना के होने में बाद बच्चों के परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया है।
जानकारी मिली है कि बच्चे करीब 2 दिनों से लापता थे और अब उनका शव मिला है। मृतकों की पहचान सिद्धांत (6) और उसकी चचेरी बहन लवप्रीत (8) के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
खेलते खेलते हुए गायब
खबर है कि करीब 2 दिन पहले बच्चे खलते-खेलते अचानक लापता हो गए थे। वह काफी देर तक नहीं मिले जिसके बाद गांव वालों ने मिलकर उनकी तलाश की। आसपास के घरों में भी पूछताछ की गई लेकिन बच्चे नहीं मिलें। तब अचानक देर रात एक फैक्ट्री के पास बनी पानी की डिग्गी से उनका शव मिला। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है। बच्चे यहां कैसे आए और पानी में कैसे डूबे यह सब सवाल की छानबीन पुलिस कर रही है ।
- मारपीट से आहत युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
- CM मान ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में दिल्ली पुलिसकर्मियों के प्रवेश को कहा- “तालिबानी रवैया”, घटना की करी कड़ी निंदा
- पप्पू यादव बोले, राहुल-प्रियंका की हत्या की साजिश, मोदी-शाह को देश छोड़ने तक की दे डाली चेतावनी!
- खरखौदा को औद्योगिक पहचान दिला रही मोदी-नायब सरकार, हुड्डा पर बरसीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
- Ranchi News: दुर्गा पूजा से पहले रांची में सफाई व्यवस्था पर संकट, 2 हजार सफाईकर्मी करेंगे हड़ताल

