फाजिल्का। अबोहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फाजिल्का रोड चुंगी के पास स्थित एक सैलून पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 12 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।
इस पूरे मामले में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर विशाल पाचार समेत कुल 20 लोगों को नामजद किया है, जिनके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर से जुड़े हैं तार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी राजस्थान के श्रीगंगानगर के कुख्यात गैंगस्टर विशाल पाचार के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। ये आरोपी उसी के इशारे पर इलाके में अवैध हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान
अजय सिंह उर्फ अजू, बॉबी, अमनप्रीत सिंह उर्फ भिंडी, अमन कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार उर्फ ऋषि, कन्हैया कुमार, सुमित कुमार, प्रिंस कुमार, शिवा, शिवम और नवनींदर सिंह उर्फ लवप्रीत उर्फ सिन्नी।
सैलून संचालक और गैंगस्टर समेत 8 फरार
इस मामले में पुलिस ने 8 अन्य आरोपियों को भी नामजद किया है जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फरार आरोपियों में कथित गैंगस्टर विशाल पाचार, सैलून संचालक मोनू नाई, आकाश उर्फ प्रिंस टल्ली, ललित राम, मिथुन, रवि उर्फ डॉक्टर, संजीव उर्फ आलू और रोशन कुमार शामिल बताए जा रहे हैं।
भारी मात्रा में हथियार और हेरोइन बरामद
अवैध हथियार: 4 पिस्तौल और 6 मैगजीन
कारतूस: 47 जिंदा कारतूस
मादक पदार्थ: 100 ग्राम हेरोइन
- दिलेर खरकिया फायरिंग केस में जयजी से पूछताछ, बाहर आते ही बोले- परिवार को कुछ हुआ तो…
- अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, स्पेशल मैरिज एक्ट को परिभाषित करने के निर्देश
- त्योहारों पर जगमगाएगा यूपी! नहीं होगी बिजली कटौती, सरकार ने तैयार किया ‘फुलप्रूफ प्लान’
- ड्राइविंग लाइसेंस वैध नहीं तो भी पहले देना होगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को दिया ‘पे एंड रिकवर’ का आदेश
- MP में परिवहन सेवा का नया अध्याय: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम डॉ. मोहन दिखाएंगे हरी झंडी



