अबोहर: अबोहर में उस समय माहौल गड़बड़ा गया जब अचानक घरों में ईंटे बरसने लगे. मामला आर्य नगरी गली नंबर 9 का है. यहां दो पक्ष के बीच में झड़प ने भयानक रूप ले लिया बीती रात करीब 10 से 11 बजे के बीच यहां दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस पत्थराव में कई घरों को नुकसान पहुंचा है. लोगो ने मुश्किल से अपनी जान बचाई है.
जानकारी के अनुसार यहां के निवासियों महावीर, सन्नी व सुशील ने बताया कि पिछले लंबे समय से यहां पर रहने वाले दो गुटों में आपसी विवाद चल रहा है जिनमे अक्सर लडाई-झगडा चलता रहता है. वे ना दिन देखते हैं और ना रात देखते हैं कभी भी एक दूसरे पर हमला कर देते हैं.
सन्नी ने बताया कि वह कबाड का काम करता है रात करीब 11 बजे परिवार सहित बैठकर खाना खा रहा था कि अचानक गली में इंट पत्थर बरसने लगे कुछ ईंटों उनके मकान में और छत पर भी आई. जिस पर उन्होंने अपने बच्चों को कमरों में ले जाकर उनकी जान बचाई।

इस पत्थराव के कारण गली में खडा उसका टैम्पू बुरी तरह से टूट गया, जिससे हजारों रुपए का नुकसान हो गया. इसके अलावा घरों में लगी वाशवेशन, शीशे, छत पर लगे दरवाजे आदि भी टूट गये, मोहल्ले के अनेक घरो को नुकसान पहुचा. लोगो ने 112 पुलिस लाईन को सूचना दी. जब पुलिस आई तो हमलावर वहां से भाग गए. लोगों ने पुलिस प्रशासन से हमलावर लोगों पर कार्रवाई करने और उनके हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

