कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पीएचडी (Ph.D) छात्रा की सुसाइड से हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। फिर फोटो-वीडयो के जरिए ब्लैकमेल किया। जब वह गर्भवती हो गयी तो उसका जबरन गर्भपात कराने के दौरान उसकी बच्चेदानी ही निकलवा दी।
फांसी लगाकर आत्महत्या
इससे आहत पीड़िता ने ग्वालियर पुलिस से शिकायत की, लेकिन FIR होने पर उसने दतिया स्थित घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपना दर्द सुसाइड नोट में लिखा। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड और उसकी बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने मे मुकदमा दर्ज किया है।
कमरा नंबर 7 में नोचा छात्रा का जिस्म
दतिया की रहने वाली छात्रा ग्वालियर में रहकर पीएचडी कर रही थी। पीड़िता की पुलिस को की गई शिकायत के मुताबिक उसकी मुलाकात 2 सहेलियों के भाई से हुई थी। योगेश उससे मिलने ग्वालियर आया। उसे 15 मार्च को होटल राम्या पैलेस के कमरा नंबर 107 में ले गया जहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई और पेटीज खिलाई। इसके बाद छात्रा बेहोश हो गई।
होश आने पर बिना कपड़ों की थी छात्रा
जब होश आया तो युवती बिना कपड़ों के थी। साथ में आरोपी को लेटा हुआ देख वह रोने लगी तो युवक ने शादी की बात कहकर उसे शांत कर दिया। जिसके बाद उसने छात्रा से दोबारा इसी होटल में संबंध बनाएं। 18 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर छात्र अस्पताल गई तो पता लगा वह गर्भवती है।
गर्भपात कराने के बाद निकलवाई बच्चेदानी
आरोपी ने ऑपरेशन के जरिए पीड़िता का गर्भपात कराया, जहां उसकी बच्चेदानी को भी निकालना पड़ा। 22 अप्रैल को वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थी। इसके बाद शादी का वादा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने उससे दूरी बना ली और फोन उठाना बंद कर दिया।
पुलिस की जांच शुरू होने से पहले छात्रा ने की आत्महत्या
इससे परेशान होकर पीड़िता बीते मंगलवार को ही ग्वालियर के एसपी ऑफिस पहुंची, जहां उसने इस मामले की शिकायत की। लेकिन पड़ाव थाना पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार रात को FIR दर्ज की। जब मेडिकल के लिए छात्रा से संपर्क का प्रयास किया गया, तब मालूम हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली है।
सुसाइड नोट में आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग
पुलिस ने बडोनी एसडीओपी विनायक शुक्ला से जानकारी ली। उन्होंने ग्वालियर की पड़ाव थाना पुलिस को बताया कि पीड़िता ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें आरोपी बॉयफ्रेंड और उसकी बहनों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की गई ताकि किसी और की जिंदगी उसकी तरह नरक ना बन पाए।
सुसाइड नोट में कही ये बात
पीड़िता ने अपने सुसाइड नोट में यह दर्द भरी पीड़ा लिखी। उसने लिखा, “मैं मरने जा रही हूं जिसका कारण मेरा दोस्त और उसकी दो बहनें हैं। युवक ने मुझे ब्लैकमेल किया कि वह मर जाएगा या मार देगा, मेरे फोटो और वीडियो वायरल कर देगा, ऐसी धमकी दी है। इस वजह में थाने भी गई। वहां भी कार्रवाई चल रही है, उसके बावजूद उसकी बहनों ने मेरे स्थायी पते पर झूठे बोल कर घर पर हंगामा किया। फिर वह मेरे दीदी की ससुराल जाकर वहां भी धमकियां दी। इसके बाद मेरे हाल के पते ग्वालियर जाकर मुझे जान से मारने की धमकी दी और गली में गाली गलौज किया और गली में चिल्ला-चिल्ला कर मुझे बदनाम किया गया। पुलिस से निवेदन है की इन्हें सजा दी जाए ताकि आगे कभी ये किसी की जिंदगी ऐसे नर्क न बनाएं कि इंसान को इतना मजबूर होना पड़े।”
पड़ाव थाना SI सन्तोष भदौरिया ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने आरोपी और उसकी बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

