सोनीपत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी ब्राह्मणान (सोनीपत) में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और सकारात्मक नेतृत्व की भावना को मजबूत करना रहा।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रमुख डॉ. विकास मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों के निर्वहन में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला संयोजक अरुण मलिक, विभाग व्यवस्था प्रमुख पवन, स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के सह-संयोजक भूपेंद्र सिंह मलिक सहित परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, विद्यार्थी जीवन के आदर्श, सामाजिक उत्तरदायित्व और संगठन की कार्यप्रणाली से जुड़े विषयों पर प्रेरक विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वक्ताओं के विचारों को सुना।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार सहित सीमा, रेखा, सुशीला, नीलम रानी, सुनीता देवी, प्रिया संधू, जगबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, आजाद सिंह, अशोक कुमार राणा तथा विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : 27 हजार पन्नों का 10वां चालान पेश, 20 लोग और 22 फर्म बनाए गए आरोपी, ACB/EOW ने किए कई बड़े खुलासे
- ‘बाबा के सुशासन’ ने मार डाला! कागजों में मरा किसान, पेंशन और सम्मान निधि बंद, अब जीवित होने का सबूत लेकर भटक रहा पीड़ित
- MP में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति पर बड़ा फैसला: सहायक ग्रेड-3 के लिए CPCT स्कोर कार्ड से राहत, लेकिन ये शर्तें रहेंगी अनिवार्य
- Jharkhand News: CCL कार्यालय अधीक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाइक की डिक्की से बरामद हुई रकम
- Jharkhand BJP: 23 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे नितिन नबीन, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में करेंगे शिरकत

