ओडिशा के बालेश्वर में एबीवीपी कार्यकर्ता सौम्याश्री बिशी के कॉलेज के विभागाध्यक्ष की मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्मदाह करने की घटना के विरोध में एबीवीपी की महानगर इकाई ने गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभागाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने सौम्याश्री की आत्मा की शांति हेतु मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोषी विभागाध्यक्ष को निलंबित कर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की। परिषद कार्यकर्ता कुमारी नैना ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और देश का हरेक नागरिक इस मामले में न्याय की मांग कर रहा है।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सानविका ने इस मामले में दोषी विभागाध्यक्ष को तुरंत निलंबित करने की मांग की। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने आंतरिक शिकायत समिति का गठन सुनिश्चित करने और छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रभावी निगरानी तंत्र लागू करने की मांग भी उठाई।
- ‘मध्य प्रदेश का भविष्य नर्मदापुरम’: News 24 MP-CG और लल्लूराम डॉट कॉम के मंच से गूंजी विकास की गूंज, कलेक्टर-एसपी और विधायक ने बताए भविष्य के रोडमैप
- हम सब चाहते हैं कि हमारी भाषा… पूर्व CM ने गढ़वाली और कुमाऊनी को लेकर रख दी बड़ी मांग, जानिए हरीश रावत ने ऐसा क्या कहा?
- ग्वालियर में सट्टेबाजी के रैकेट का भंडाफोड़: 2 सटोरिए गिरफ्तार, ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट पर लग रहा था दांव
- IPL 2026 RCB vs SRH : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, हैदराबाद करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग 11
- पंजाब में छिपे आतंकी बेनकाब! मालेरकोटला से दो संदिग्ध दबोचे

