ओडिशा के बालेश्वर में एबीवीपी कार्यकर्ता सौम्याश्री बिशी के कॉलेज के विभागाध्यक्ष की मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्मदाह करने की घटना के विरोध में एबीवीपी की महानगर इकाई ने गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभागाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने सौम्याश्री की आत्मा की शांति हेतु मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोषी विभागाध्यक्ष को निलंबित कर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की। परिषद कार्यकर्ता कुमारी नैना ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और देश का हरेक नागरिक इस मामले में न्याय की मांग कर रहा है।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सानविका ने इस मामले में दोषी विभागाध्यक्ष को तुरंत निलंबित करने की मांग की। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने आंतरिक शिकायत समिति का गठन सुनिश्चित करने और छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रभावी निगरानी तंत्र लागू करने की मांग भी उठाई।
- UP में सपा आ रही है! MLC चुनाव नतीजे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, भाजपा को घेरते हुए कही बड़ी बात
- हसीना के भागने का वीडियो बनाने वाले अफसर की मौत: तुराग नदी में मिला शव, परिवार को हत्या का शक
- ANTF की बड़ी कार्रवाई: नया बस स्टैंड के पास कार से हेरोइन और देशी पिस्टल बरामद, 11.83 लाख की सामग्री जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
- स्वाद पड़ा भारी! मेले में खस्ता खाते ही 17 लोग पड़े बीमार, दुकानदार पर केस दर्ज
- Jharkhand Top News: गिरिडीह उपचुनाव में सहानुभूति बनाम सियासी चुनौती, पुरोहित की हत्या से सनसनी; चक्रवात अर्णब से विमान, ट्रेन और बहाली प्रभावित, एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें

