सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम में एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले एक युवक ने कंपनी का नुकसान पूरा करने के लिए चोरी का रास्ता अपनाया, लेकिन आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना सेक्टर-14 पुलिस ने घर से एसी की कॉपर पाइप और बिजली के तार चोरी करने के मामले में 21 वर्षीय आरोपी हेमंत कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान बेचकर हासिल किए गए 22 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 21 जून को सेक्टर-14 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20/21 जून की रात उसके मकान से एसी की कॉपर पाइप और तार चोरी कर लिए गए। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बस स्टैंड, गुरुग्राम से आरोपी हेमंत कुमार को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में एसी रिपेयरिंग का काम करता था। कंपनी में उससे कॉपर तार गुम हो गया था, जिसकी भरपाई करने के दबाव में उसने एक घर से कॉपर पाइप और तार चोरी कर लिए। बाद में चोरी का सामान बेच दिया। पुलिस ने बिक्री से मिले 22 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
- ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल गांधी-ओवैसी समेत 14 विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- Ranchi Airport News: रांची एयरपोर्ट पर बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा, वेटिंग एरिया में एक साथ बैठ सकेंगे 2160 लोग
- अंकिता भंडारी के माता-पिता की गिरफ्तारी पर भड़की हरियाणा कांग्रेस! सैलजा बोलीं- बेटी के लिए न्याय मांगना भी अपराध है?
- राजधानी में आधी रात डीजे बंद कराने को लेकर हंगामाः पुलिस पर मारपीट का आरोप, हिंदू संगठनों ने घेरा थाना
- CG Morning News : रायगढ़ और राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, पटवारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, पंचमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, आज से चार खेलों के स्कूल स्टेट…समेत पढ़ें अन्य खबरें

