ACB Action: प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई तेजी से जारी है। ताजा मामला कोचिंग सिटी कोटा (राजस्थान) से सामने आया है, जहां ACB ने राजस्व विभाग (रेवेन्यू डिपार्टमेंट) में छापेमारी कर चेचट तहसीलदार भरत कुमार यादव और गार्ड दिनेश को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ACB के अनुसार, एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तहसीलदार भरत कुमार यादव जमीन कन्वर्जन के लिए रिश्वत मांग रहा है और उसे परेशान कर रहा है। शिकायत में गार्ड दिनेश का भी नाम शामिल था। ACB ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपी 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।
एएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई
ACB की इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकुल शर्मा ने किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। ACB अन्य संभावित भ्रष्टाचार के कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
ACB की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। हाल के दिनों में कई विभागों में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसा गया है। ACB ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
ACB ने लोगों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी मामले की जानकारी ब्यूरो को दें। कोटा में इस कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचारियों में खौफ पैदा कर दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
