अनिल मालवीय, सीहोर। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार को सीलखेड़ा से मुंगावली जाने वाले मार्ग पर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे स्थित एक खदान में हादसा हो गया। हादसे में सीलखेड़ा निवासी 16 वर्षीय अतुल अहिरवार, पिता अजब सिंह अहिरवार की गहरे पानी में डूबने से मौत होने की जानकारी सामने आई है।

बताया गया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए अतुल अन्य लोगों के साथ खदान के पानी में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

बताया गया है कि सीलखेड़ा से मुंगावली रोड पर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे खदान में गणेश विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।

जब यह घटना हुई थी तो गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद गहरे पानी से युवक को निकाला गया। फिर उसे उपचार के लिए निजी वाहन से अहमदपुर ले जाया गया था। वहां से उसे दोराहा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मदद घोषित कर दिया। 

वहीं ग्रामीण सील खेड़ा के बता रहे हैं कि इतना बड़ा घटनाक्रम होने के बाद भी पुलिस का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं था। इस कारण यह हादसा हुआ है। सारे काम होने के बाद पुलिस मौके पर 2 घंटे की देरी से पहुंची है। 

बताया गया है कि पिछले साल इस तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान दो जवान तैनात किए गए थे, लेकिन इस साल कोई भी जवान तैनात नहीं किया गया। मामले में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे का कहना है कि पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m