इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा के तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के झूला पुल मार्ग पर राठौर धर्मशाला के नीचे चढ़ाव पर रविवार देररात अचानक मलबा गिरने से चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दुकानदार की दुकानें बुरी तरह प्रभावित हुईं। दुकानों में रखा सामान भी मलबे की चपेट में आने से हजारों रुपये का नुकसान इन दुकानदारों को होने का अनुमान बताया जा रहा है।
READ MORE: सरकारी अस्पताल में लापरवाही की इंतेहा: 19 माह के मासूम की आंखों में डाला नोजल ड्रॉप, हमेशा के लिए चली गई आंखों की रोशनी
घटना के समय सभी दुकानें बंद थीं और दुकानदार अपने घर जा चुके थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा और राहत की मांग की है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी हादसे की जांच कराने तथा झूला पुल मार्ग सहित संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

