राउरकेला : ओडिशा के राउरकेला शहर में आज सुबह एक मालगाड़ी झुग्गी-झोपड़ी इलाके में घरों से टकरा गई. इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं।
खबरों के मुताबिक राउरकेला के मालगोदाम झुग्गी-झोपड़ी इलाके में एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए और पास के पार्किंग क्षेत्र में जा गिरे। लोग बाल-बाल बच गए, पर हादसे की वजह से रेलवे गेट-बसंती कॉलोनी रोड पर यातायात बाधित हो गया ।
झोपड़ी में रहने वाले व्यक्ति के अनुसार “हमने सुबह के समय एक तेज़ आवाज़ सुनी। हमें लगा कि यह पटाखे फोड़ने की आवाज़ है। जब हम बाहर निकले तो पाया कि एक ट्रेन हमारे घरों की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। हालाँकि, भगवान की कृपा से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है,”।
ओडिशा के राउरकेला शहर में आज सुबह एक मालगाड़ी झुग्गी-झोपड़ी इलाके में घरों से टकरा गई.
रेलवे कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया गया । रेलवे कर्मचारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए ।
- ‘मुर्दा’ हुआ जिंदा! मर्चुरी की ठंडी मेज से अचानक उठा युवक, नग्न हालात में बाहर की तरफ लगाई दौड़; नजारा देख खड़े हो गए रोंगटे
- ईरान की मिसाइलों से इजराइल में हाहाकारः तेल अवीव समेत कई शहरों में क्लस्टर बम दागे, कई बिल्डिंग जमींदोज, देखें वीडियो
- शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कैमूर पहाड़ी की गुफा में विराजमान मां ताराचंडी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, 51 शक्तिपीठों में से एक हैं मां ताराचंडी
- NSE Holidays 2026 : शेयर मार्केट कब-कब रहेगा बंद, Gudi Padwa पर खुला है बाजार, जानिए Eid-Navratri पर बंद है या नहीं ?
- मिलावटी डेयरी उत्पादन बेचने का मामलाः जयश्री फूड्स प्रोडक्ट के संचालक किशन मोदी के 20 करोड़ की 11 संपत्ति अटैच

