राउरकेला : ओडिशा के राउरकेला शहर में आज सुबह एक मालगाड़ी झुग्गी-झोपड़ी इलाके में घरों से टकरा गई. इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं।
खबरों के मुताबिक राउरकेला के मालगोदाम झुग्गी-झोपड़ी इलाके में एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए और पास के पार्किंग क्षेत्र में जा गिरे। लोग बाल-बाल बच गए, पर हादसे की वजह से रेलवे गेट-बसंती कॉलोनी रोड पर यातायात बाधित हो गया ।
झोपड़ी में रहने वाले व्यक्ति के अनुसार “हमने सुबह के समय एक तेज़ आवाज़ सुनी। हमें लगा कि यह पटाखे फोड़ने की आवाज़ है। जब हम बाहर निकले तो पाया कि एक ट्रेन हमारे घरों की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। हालाँकि, भगवान की कृपा से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है,”।
ओडिशा के राउरकेला शहर में आज सुबह एक मालगाड़ी झुग्गी-झोपड़ी इलाके में घरों से टकरा गई.
रेलवे कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया गया । रेलवे कर्मचारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए ।
- महादेवघाट विसर्जन कुंड में दुर्गा माता की 790 मूर्तियों का विसर्जन, खारून नदी में प्रतिबंध, पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम अलर्ट
- नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई, जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 10 आसान उपाय
- पंजाब के CM को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, AAP ने कहा- यह पंजाबियत का अपमान; केंद्र का अहंकार टूटना चाहिए
- सड़क किनारे झाड़ियों से मिला अज्ञात अधेड़ का शव, एफएसएल टीम जांच में जुटी

