अमृतसर : अमृतसर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आईं, जबकि कार में सवार लोग भी घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
रिपोर्ट के अनुसार, पराली काटने वाली ट्रॉली अमृतसर से ब्यास की ओर जा रही थी। मल्लियां गांव के पास ट्रॉली हाईवे पर उछलकर डिवाइडर से टकरा गई और दो हिस्सों में बंट गई। एक हिस्सा एक तरफ और दूसरा हिस्सा दूसरी तरफ चला गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे कार को भी भारी नुकसान हुआ।

हरमंदिर साहिब से लौट रहे थे युवक
कार में सवार दो युवक जालंधर से आए थे और हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और कार सवार दोनों घायल हो गए। इस दौरान पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO का काफिला वहां से गुजर रहा था। उन्होंने मानवता दिखाते हुए तुरंत अपना काफिला रुकवाया और घायलों की मदद की।
मंत्री हरभजन सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ को घायलों की सहायता करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने तुरंत सड़क सुरक्षा बल को घटनास्थल पर बुलाया, ताकि घायलों को प्रारंभिक सहायता मिल सके और उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सके।
- 6 बार घर पहुंचे BLO, फिर भी दस्तावेज नहीं दे रहे 1 लाख वोटर
- BREAKING NEWS: परविंदर झोटा हत्याकांड में CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, CBI को सौंपी जाएगी जांच; अमित शाह के दौरे से पहले बड़ा फैसला
- तीन दिवसीय यात्रा पर रुबियो आज भारत आ रहे हैं, व्यापार समझौते, रक्षा और ऊर्जा पर होगी अहम चर्चा
- ‘खाता खोलने के लिए संघर्ष कर रहा NDA’, MLC चुनाव पर PK का बड़ा बयान, तेजस्वी के लिए कही ये बात
- खेलने निकला था मासूम, सिर कुचलकर फेंका, नहर से मिला क्षत-विक्षत शव!

