तरनतारन में आज सुबह यात्रियों को ले जा रही पट्टी डिपो की बस और एक टिप्पर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान बस में सवार चालक सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है।
जानकारी देते हुए पट्टी डिपो के बस चालक रणधीर सिंह ने बताया कि जब वह सुबह सवारियों से भरी बस लेकर नजदीकी गांव शहाबपुर के पास पहुंचा तो सड़क के बीच गिरे पेड़ से बस को बचाने के लिए जब ब्रेक लगाई तो ब्रेक काम नहीं किए, जिसके बाद बस सामने से आ रहे टिप्पर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर के दौरान कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए बस में यात्रा कर रहे व्यक्ति मोहन सिंह ने बताया कि पट्टी से तरनतारन आ रही बस की तरनतारन से पट्टी जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

इस दौरान करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से तरनतारन के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।
- CM साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा में शामिल होने का आमंत्रण, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन
- ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, देवघर में की संत मंसूर शाह की पूजा; जानिए आधी रोटी और आशीर्वाद का रहस्य
- दीपक चाहर का वीडियो वायरल: लाखों के बैट हुए चोरी, परेशान होकर बोले- ‘योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के?’
- बाढ़ के पानी में उतरे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभावित परिवारों से मिलकर बोले- संकट की घड़ी में हर बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार
- ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो नाराज बाइक सवार ने रोक दिया मंत्री का काफिला


