प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मिठाई का लालच देकर की अश्लील हरकत
जानकारी के मुताबिक, कबीरधाम महिला थाना में 11 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई गई कि 9 अगस्त की शाम आरोपी जागेश्वर साहू ने दो नाबालिग बहनों समेत पड़ोस की बच्ची को मिठाई का लालच देकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और उनके साथ अश्लील हरकत की। बच्चियों के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

न्यायिक हिरासत में आरोपी
मामले में महिला थाना ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित बच्चियों और परिजनों के बयान, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आरोपी जागेश्वर साहू (39), निवासी उड़ियाकला, को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


