प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित नीलगंगा थाना क्षेत्र में चर्चित गोरकर परिवार दोहरे हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीती रात नीलगंगा पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

भागने की कोशिश में लगी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जब आरोपियों की तलाश और कार्रवाई में जुटी थी, उसी दौरान आरोपी सोनू पासी और विजय उर्फ ‘गोल्डन’ ने भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई और घेराबंदी के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद नीलगंगा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को मौके से धर दबोचा।

अस्पताल में उपचार जारी

शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हुए दोनों आरोपियों सोनू पासी और विजय उर्फ गोल्डन को तुरंत पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। गोरकर परिवार के दोहरे हत्याकांड के बाद से ही शहर में हड़कंप मचा हुआ था। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस प्रशासन ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

प्रदीप शर्मा, एसपी उज्जैन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m