अयोध्या. श्रीराम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी लवकुश मिश्रा के घर बुलडोजर चलने वाला है. एडीए ने लवकुश की पत्नी को इस संबंध में नोटिस थमा दिया है. सोहावल के बनवीरपुर में लवकुश मिश्रा का मकान बन रहा है. लवकुश ने अपनी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर ये जमीन लेकर रखी थी.
बता दें कि श्रीराम मंदिर मामले को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि “मुझे नहीं पता, हम तो इंतजार में हैं कि FIR कब होगा और FIR के बाद किसका घर तोड़ा जाएगा? बुलडोज़र चलेगा या गोली चलेगी? आस्था की बुनियाद पर आपने सब कुछ कर दिया. अब आस्था की बुनियाद पर क्या ये भी बर्दाश्त किया जाएगा? अब ये सरकार को तय करना है.”
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर गबन मामला : अविनाश शुक्ला के घर पर छापा, ‘रामराज्य कोष’ लिखा संदूक बरामद
ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा कि एफआईआर क्यों नहीं हो रही है? यदि एफआईआर होगी तो पहले गोली चलेगी पैर पर या बुलडोजर चलेगा घर पर? क्योंकि ये तो सिर्फ मुस्लिम समाज पर चल रहा है ना उत्तर प्रदेश में. आप देख लीजिए रोड पर नमाज नहीं पढ़ना, कोई मजहबी यात्रा होती है तो दुकानें बंद कर देना. आपने तो रूल ऑफ लॉ को भुला दिया उत्तर प्रदेश में. रूल बाय गन चल रहा है. अब जब रूल बाय गन चल रहा है तो इसमें क्या हो रहा है बताइए.

