गोरखपुर। सांसद रविकिशन शुक्ल को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार यादव के रूप में हुई है। वह खुद को बिहार के आरा जिले का निवासी बता रहा था लेकिन जांच में पता चला कि वह वास्तव में पंजाब के लुधियाना जिले के फतेहगढ़ बग्गा कला का रहने वाला है।
सोमवार को उसे लुधियाना से गोरखपुर लाया गया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बीते 30 अक्तूबर को सांसद रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम अजय यादव, निवासी जवनिया, आरा (बिहार) बताया था।
आरोप है कि उसने खुद को अभिनेता-नेता खेसारी लाल यादव का समर्थक बताते हुए फोन पर गाली-गलौज की। सांसद को गोली मारने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि रविकिशन जाति विशेष पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए वह उन्हें गोली मार देगा। जब सचिव ने कहा कि सांसद ने कभी किसी समुदाय के खिलाफ टिप्पणी नहीं की है, तो उसने कहा कि चार दिन बाद जब वह बिहार आएंगे तो गोली मार देगा।

आरोपी ने फोन पर बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव के विवादित बयान का समर्थन किया था और राम मंदिर को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद सांसद के निजी सचिव व पीआरओ ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी थी।
- सुधाकर सिंह ने सीएम को लिखा पत्र, आईपीएस कुंदन कृष्णन के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर उठाए गंभीर सवाल
- लग्जरी होटलों की रसोई में गंदगी का राज: चूहों ने कुतरा खीरा, बेसन-रवा में दौड़ीं इल्लियां, होटल-रेस्टोरेंट पर जुर्माना
- परिसीमन पर खड़गे का PM मोदी को चौथा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग; बोले- जल्दबाजी में न लाएं बिल
- Today’s Top News: टामन सोनवानी की जमानत याचिका खारिज, CM ने लापरवाह तहसीलदार को किया निलंबित, 3 नई मेमू ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी, सड़क हादसे में 2 भाईयों की मौत, स्वेच्छा से देह व्यापार करना अपराध नहीं-हाईकोर्ट … पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- राजस्थान में IAS-RAS के तबादले, दो RAS APO, किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?
