चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर शुरू की गई नशों के खिलाफ निर्णायक मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 10 महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने 1 मार्च 2025 से अब तक 1849 किलो हैरोइन सहित 42,622 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 29,351 एफआईआर दर्ज की हैं।
इस नशा विरोधी अभियान की शुरूआत से ही पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों के तहत राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रोजाना एक साथ ऑप्रेशन चलाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि 1849 किलो हैरोइन की बरामदगी के अलावा अब तक पुलिस ने 599 किलो अफीम, 272 क्विंटल भुक्की, 51 किलो चरस, 624 किलो गांजा, 28 किलो आईसीई, 46 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 15.26 करोड़ रुपए की ड्रग मनी जब्त की है।
इस मुहिम के 306वें दिन पंजाब पुलिस ने 49 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 468 ग्राम हैरोइन, 202 नशीली गोलियां और 2,500 रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इस ऑप्रेशन के दौरान 61 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 700 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 257 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप 38 एफआईआर दर्ज की गईं। दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 271 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की है। इसी रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 21 व्यक्तियों को नशा छोडने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए प्रेरित किया है।
- ‘भावनाओं की जगह नहीं’, बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं
- मोतिहारी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, RJD विधायक फैसल रहमान ने हिंदू भाइयों संग मनाई दीपावली
- दिवाली पार्टी में मेहमानों को सर्व करें रंग-बिरंगी और टेस्टी ड्रिंक्स, देखकर ही खुश हो जाएगा हर किसी का दिल
- भाजपा वाले चुनाव से 6 महीने पहले…राजकीय नर्सेस संघ की मांगों को लेकर चंद्रशेखर ने साधा निशाना, वादों को लेकर कही बड़ी बात
- बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण पर दो गांवों में खूनी संघर्ष: जमकर पथराव और मारपीट, 15 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर

