पंजाब में नशा के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा है। उसके पास 509 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के सरहदी गांव ‘आदिया’ का रहने वाला है और पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप को सप्लाई करने का काम करता था।
पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन मिली। आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक के लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 509 ग्राम हेरोइन निकली। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
डीएसपी दीनानगर रजिंदर सिंह मिन्हास ने जानकारी दी कि थाना दोरांगला में तैनात एएसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपी सहजप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह को शक के आधार पर आलीनंगल की दाना मंडी से पकड़ा।
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
- गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार
- पूर्वांचल राज्य का ख्वाब या सत्ता का नया चक्रव्यूह? देवरिया में राजभर ने बताया कौन बनेगा पहला मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
- मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे



