Election Commission of India की शिकायत के बाद Kolkata Police ने ‘बांग्ला पक्ष’ के संस्थापक और महासचिव Garga Chatterjee को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान ईवीएम में कथित हेराफेरी और अदला-बदली को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के दौरान 4 मई को मतगणना चल रही थी। इसी दौरान गर्गा चटर्जी ने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की अदला-बदली की गई है और मतगणना प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उनके इन आरोपों के बाद चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।
जिला निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तर कोलकाता की जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) स्मिता पांडे की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। चुनाव आयोग ने आरोप लगाया कि गर्गा चटर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए मतगणना प्रक्रिया को लेकर झूठी और भ्रम फैलाने वाली सूचनाएं प्रसारित कीं, जिससे जनता के बीच गलत संदेश गया।
इसके बाद मंगलवार सुबह कोलकाता पुलिस ने देशप्रिया पार्क इलाके से उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
चुनाव आयोग ने तुरंत खारिज किए थे आरोप
चुनाव आयोग ने गर्गा चटर्जी के ईवीएम से जुड़े आरोपों को तुरंत खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह निराधार बताया था। आयोग का कहना था कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित नियमों के तहत संपन्न हुई।
आयोग की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि गर्गा चटर्जी को सुरक्षा किस आधार पर मिल रही थी और उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी सरकारी थे या निजी।
कौन हैं गर्गा चटर्जी?
Bangla Pokkho के संस्थापक गर्गा चटर्जी बंगाल की राजनीति और सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर मुखर आवाज माने जाते हैं। उन्होंने 7 जनवरी 2018 को ‘बांग्ला पक्ष’ संगठन की स्थापना की थी। यह संगठन खुद को बंगाली भाषा, संस्कृति और स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने वाला मंच बताता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

