सोनू वर्मा, नूंह। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिछौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 संदिग्ध युवकों को साइबर अपराध की जांच के संबंध मेंहिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई नूंह एसपी डाक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार बिछौर थाना प्रभारी राजबीर सिंह के नेतृत्व में की गई।


नूंह पुलिस प्रवक्त के अनुसार मंगलवार को साइबर अपराध और नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों की तलाश में इलाके में विशेष रेड की गई। रेड के दौरान पुलिस ने विभिन्न गांवों से 12 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया।

पकड़े गए व्यक्तियों में वकील पुत्र युनुस, रफीक पुत्र हसन मोहम्मद, सुभाष पुत्र वीर सिंह, दूसना पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सिंगार, साकित पुत्र रोशन, अकरम पुत्र रुस्तम खान, इश्तियाक पुत्र सुलेमान निवासी नवलगढ़, अजहरुद्दीन पुत्र याकूब खान निवासी मडियाकी, आकील पुत्र सहूद निवासी डूडोली और अशफाक पुत्र रुस्तम निवासी नई शामिल हैं।


वहीं, रेड के दौरान बिछौर निवासी अजहरुद्दीन पुत्र इस्लाम और साहिल पुत्र इस्लाम से पूछताछ की गई, जिसमें दोनों आरोपी थाना बिछौर के एक मामले में वांछित पाए गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में में साइबर अपराध और नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।