प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोमवार रात उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। अभिनेता ने बाबा महाकाल की प्रसिद्ध रात्रिकालीन शयन आरती में भी हिस्सा लिया और नंदी हॉल में बैठकर पूजा-अर्चना की।कार्तिक आर्यन पूरे भक्ति भाव में लीन नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर बाबा महाकाल के समक्ष काफी देर तक प्रार्थना की। मंदिर में मौजूद भक्तों और दर्शनार्थियों ने अभिनेता को देखकर काफी उत्साह दिखाया।

मंदिर समिति ने किया स्वागत

महाकाल मंदिर समिति ने कार्तिक आर्यन का गर्मजोशी से स्वागत किया। अभिनेता ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर में कुछ देर रुककर पूजा-अर्चना की।बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्मों ‘कैप्टन इंडिया’ और ‘नागजिला’ की सफलता तथा जन-कल्याण की कामना लेकर महाकाल दरबार में पहुंचे थे।

कार्तिक आर्यन महाकाल के भक्त

यह कोई पहली बार नहीं है जब कार्तिक आर्यन उज्जैन आए हों। वे समय-समय पर महाकालेश्वर के दर्शन करने आते रहते हैं। अभिनेता महाकाल की भक्ति के लिए जाने जाते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर भी बाबा महाकाल की छवि शेयर करते हैं।दर्शन के बाद कार्तिक आर्यन बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर उज्जैन से रवाना हो गए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m