प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म अभिनेता रघुवीर यादव आज दोपहर उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिनेता रघुवीर यादव का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल की शरण: नंदी हॉल में बैठकर किये बाबा के दर्शन, की ये कामना

रघुवीर यादव ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए ओर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे बड़े ही भावुक दिखाई दिए। दर्शन के बाद मिडिया से चर्चा में रघुवीर यादव ने बताया की यहां से बहुत सारी पॉजिटिव एनर्जी लेकर जा रहा हूं। मुंबई जैसे महानगरों में बड़ी नेगेटिविटी है। 

उन्होंने आगे कहा कि यहां बाबा के दर्शन कर बड़ी एनर्जी मिली है। बाबा से प्रार्थना है की एनर्जी के साथ बड़ी ही शिद्दत ओर अक़ीदत के साथ लगातार काम करता रहूं ओर जब भी एनर्जी कम होंगी तो बाबा के चरणों में दौड़कर आऊंगा।

रघुबीर यादव भारतीय सिनेमा और थिएटर के एक बहुमुखी और दिग्गज अभिनेता, गायक और संगीतकार है। उन्हें अपनी सादगी, जमीन से जुड़े अभिनय और विभिन्न कलाओं में महारत के लिए जाना जाता है। वे ‘पंचायत’ वेब सीरीज के प्रधानजी (बृजभूषण दुबे) के रूप में विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m