मुंबई से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है. शुरूआती जानकारी के मुताबिक़ तीन बाइक सवार हमलावरों ने एक्टर पर गोली चलाई है. मुंबई पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि अभिनेता टाइगर पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना जुहू के पुष्पा इलाके की बताई जा रही है. गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. फिलहाल मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना में एक्टर के ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की बात सामने आ रही है. इस फाइरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है.
कैसे हुआ हमला ?
जानकारी के मुताबिक जब टाइगर फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे उस दौरान बाइक पर आए तीन अज्ञात लोगों ने जुहू के JVPD ग्राउंड के पास गोलीबारी की. 5-7 राउंड फायरिंग होने की जानकारी है. इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है.
सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर पोस्ट आया है, जिसमें इस घटना की जिम्मेदारी ली गई है. इससे पहले भी लॉरेंस कई फिल्मी सितारों को धमकियां दे चुका है. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी इस गैंग से कई बार धमकी मिली. अब उसी गैंग ने टाइगर पर हुई गोलीबारी की जिम्मदारी ली है.
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

