प्रदीप मालवीय, उज्जैन। धर्म नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में देश समेत विदेश से बाबा महाकाल के दर्शन करने श्रद्धालु आते हैं। इसी कड़ी में 90 के दशक की अभिनेत्री जयाप्रदा बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

पूर्व राज्यसभा सदस्य और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में ध्यान लगाया और नंदी के कान में मनोकामना भी कही। जयाप्रदा इससे पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आई हैं।

जयाप्रदा का महाकाल मंदिर समिति की और से स्वागत किया गया। बता दें कि जयाप्रदा आज सिंधी समाज के चेटीचंड पर्व के दौरान निकाले जाने वाले चल समारोह में शामिल होने उज्जैन पहुंची थी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

