लुधियाना। पंजाब के औद्योगिक विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना की हाई-टेक वैली में टाटा स्टील के अत्याधुनिक और इको-फ्रेंडली ग्रीन स्टील प्लांट का उद्घाटन किया। लगभग 115 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट पर टाटा स्टील ने 3,200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की मौजूदगी में राज्य की प्रगति और रोजगार को लेकर बड़े वादे किए।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह गुरुओं की धरती है, यहां चाहे कोई रेहड़ी लगाए या टाटा जैसा बड़ा उद्योग स्थापित करे, किसी को घाटा नहीं होता। उन्होंने टाटा चेयरमैन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अक्सर लोग जेब के अमीर होते हैं पर दिल के नहीं, लेकिन टाटा चेयरमैन दिल और जेब दोनों के ही अमीर हैं। सीएम ने कहा कि वह युवाओं के हाथों से नशा छुड़ाकर टिफिन (काम) पकड़वाना चाहते हैं और टाटा ने युवाओं को नौकरियां देकर उन्हें वीजा सेंटरों की कतारों से बचाया है।

देश का दूसरा और पंजाब का पहला ग्रीन स्टील प्लांट
यह टाटा स्टील का देश में दूसरा रिसाइकिलिंग (स्क्रैप) आधारित प्लांट है। इसकी सालाना क्षमता 0.75 मिलियन टन होगी। यहां मुख्य रूप से निर्माण क्षेत्र के लिए टीएमटी बार और अन्य स्टील उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इस प्लांट से पंजाब सरकार को विभिन्न टैक्सों के माध्यम से सालाना 200 से 300 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से 2,500 से 2,800 युवाओं को सीधा रोजगार मिलेगा। वहीं, औद्योगिक संपर्क को मजबूती देने के लिए टाटा स्टील के चेयरमैन ने जानकारी दी कि हलवारा से दिल्ली के लिए हवाई सेवा (फ्लाइट बुकिंग) अगले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी, जिससे लुधियाना के व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में आज भी छाए रहेंगे बादल, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा आज का मौसम ?
- बिहार में आज 38 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में ऑरेंज और यलो की चेतावनी
- जीवन सूक्त: विवाद का एक क्षण, क्षरित कर सकता है जीवन- संदीप अखिल
- Bihar Morning News : Gen-Z से सीधे संवाद करेंगे चिराग, जेडीयू की जन सुनवाई, राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 24 September: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन


