एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अभिनव शुक्ला ने खुद जानकारी पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस को दी है और कार्रवाई की मांग की है।
अभिनव को धमकी देने वाले शख्स ने दवा किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। अभिनव ने ट्वीट कर धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें व्यक्ति कह रहा है कि “मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी हूं। मुझे आपका पता मालूम है। क्या मुझे आना चाहिए? जैसे मैंने सलमान खान के घर पर गोली चलाई, वैसे ही मैं तेरे घर भी आऊंगा और एके-47 से गोली मार दूंगा। मैं तुम्हें आखिरी चेतावनी दे रहा हूं, इससे पहले कि तुम आसिम को कुछ गलत बोलो, हम खुद ही आ जाते हैं, ये ठीक रहेगा। लॉरेंस बिश्नोई जिंदाबाद, लॉरेंस बिश्नोई भाई असीम के साथ है।”

अभिनव ने इस पूरे घटनाक्रम का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस को टैग कर लिखा: “मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है! @DGPPunjabPolice @PunjabPoliceInd @DgpChdPolice @ChdPol. यह व्यक्ति चंडीगढ़ या मोहाली का लग रहा है। कृपया इस पर सख्त और तुरंत कार्रवाई करें। जो भी इसे पहचानता है, कृपया @DGPPunjabPolice को रिपोर्ट करें।
- CG Sarpanch Arrest : स्वास्थ्य कर्मी की मौत मामले में सरपंच गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में देरी पर दीवार पर पटका था सिर
- 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, बिजली तार से निकली चिंगारी ने मचाया हाहाकार
- STF कमांडो की हार्ट अटैक से मौत, NSG की मॉक ड्रिल में बिगड़ी थी तबीयत
- जमीन के टुकड़े के लिए चाचा ने ले ली भतीजे की जान, हमले में 3 घायल
- सहकारी समिति के कर्ता-धर्ताओं का कमाल, सहकारी बैंक के नियमों को ताक पर रखकर निकाले लाखों रुपए, ऑडिट अफसर ने दे दी मौखिक क्लीन चिट, नहीं सौंपा जांच प्रतिवेदन…

