शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में STF कमांडो की हार्ट अटैक से मौत हो गई। NSG की मॉक ड्रिल में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सूचना मिलने पर अरेरा हिल्स थाना ने जांच शुरू कर दी है।
RGPV का पेपर लीक: डिप्लोमा फार्मेसी पूरक परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही छात्रों के मोबाइल तक पहुंचा, गोपनीयता पर उठे सवाल
35 वर्षीय STF कमांडो रावेंद्र भदौरिया उर्फ सोनू भदौरिया रायसेन जिले के उदयपुरा के रहने वाले थे। वे 2011 बैच के SAF के कांस्टेबल थे और 2013 से STF में पदस्थ हुए थे। उन्होंने कमांडो प्रशिक्षण भी हासिल की थी। वर्तमान में वह भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में रह रहे थे।
पूरी घटना 4 अप्रैल की है जहां लाल परेड ग्राउंड पर आतंकी को पकड़ने की रिहर्सल की गई थी। जिसके तहत एनएसजी कमांडो ने मॉक ड्रिल किया था। STF कमांडो रावेंद्र भदौरिया सुबह करीब 8 बजे अभ्यास में शामिल हुए थे। लेकिन एक घंटे बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
खेत में दरिंदगी: घर से वॉशरूम के लिए निकली युवती को जबरन उठाकर ले गया हैवान, 24 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार
स्वास्थ्य खराब होते ही वह बिना किसी को बताए चुपचाप कंट्रोल रूम के पीछे स्थित बैरक में चले गए। करीब एक घंटे बाद साथियों ने उन्हें अचेत पाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

