अदाणी पावर लिमिटेड, रायखेड़ा द्वारा सामाजिक पहल के तहत अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम तारासिव एवं रायखेड़ा में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों और समुदाय स्तर पर आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

तारासिव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 59 विद्यार्थियों, प्राचार्य सहित 10 शिक्षकों, फायर सेफ्टी विभाग के 4 अधिकारियों और अदाणी फाउंडेशन की टीम ने भाग लिया। इस दौरान फायर सेफ्टी विशेषज्ञों ने आग लगने के कारणों, बचाव के उपायों और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही CO₂, फोम और ड्राई पाउडर अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का प्रायोगिक प्रदर्शन कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

वहीं रायखेड़ा के महिला भवन स्थित सिलाई केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में 45 महिलाओं ने हिस्सा लिया। यहां महिलाओं को घरेलू और कार्यस्थल पर आग से बचाव के उपायों के साथ अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
दोनों कार्यक्रमों में कुल 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को आपात स्थितियों में सुरक्षित प्रतिक्रिया देने और अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा और सामुदायिक स्तर पर इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए सुरक्षा जागरूकता और सामाजिक विकास को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
- रायखेड़ा में आयोजित अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए।
- तारासिव में फायर सेफ्टी विभाग द्वारा अग्निशामक यंत्र का प्रदर्शन किया गया।
- रायखेड़ा महिला भवन में महिलाओं को अग्निशामक यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

