Dharm Desk – हमारी पारंपरिक मान्यताओं में किचन की कई चीजों को शुभता सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इन मसालों का विशेष महत्व है और आध्यात्मिक दृष्टि से भी इसका बहुत गहरा स्थान है।आज के समय में हर व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि पाना चाहता है। बहुत बार कड़ी मेहनत के बाद भी घर में अक्सर झगड़े पैसे की कमी या अवसरों का न मिलना जैसी समस्याएं बनी रहती हैं।

ऐसे में गुरुवार के दिन एक बहुत आसान सरल और असरदार प्रयोग जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। जीवन की रुकावटों को दूर करने और तरक्की के नए रास्ते खोलने के लिए गुरुवार का दिन सबसे विशेष माना जाता है। इस दिन का यह आसान उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने में मदद करता है।
उपाय के लिए जरूरी सामग्री और इसे करने का सही तरीका
इस प्रयोग के लिए आपको सिर्फ एक चम्मच पीला मसाला पाउडर और स्वच्छ पानी की आवश्यकता होती है। गुरुवार के दिन सुबह अपने किचन के सिंक में एक चम्मच हल्दी डालें। इसके बाद नल चलाकर इसे पानी के साथ पूरी तरह बहा दें इस सरल कार्य को हर गुरुवार के दिन नियम से करना चाहिए इसमें कोई कठिन नियम या बड़ा खर्च शामिल नहीं है। जिससे इसे आसानी से अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा सकता है।
इससे जीवन में दिख सकते हैं कई शुभ परिवर्तन
नियमित रूप से यह प्रयोग गुरुवार को करने से घर और जीवन में कई तरह के शुभ परिणाम देखने को मिलते है।
- यदि घर में बात-बात पर तनाव या लड़ाई-झगड़े का माहौल रहता है। तो यह प्रयोग पारिवारिक माहौल में शांति और सामंजस्य बढ़ाने का काम करता है।
- धन संबंधी अड़चनें दूर होने लगती हैं और घर में समृद्धि एवं आर्थिक सम्पन्नता के नए योग बनते हैं।
- यदि लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं या करियर में तरक्की रुकी हुई है। तो इससे सफलता के नए द्वार खुलते हैं और नए अवसर प्राप्त होते हैं।
- किचन के सिंक में इसे बहाने से घर के उस कोने में जमा नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और चारों ओर सकारात्मकता फैलती है।



