गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, गौरव जैन. जीपीएम जिले के गौरेला नगरपालिका का राजस्व विभाग वित्तीय वर्ष के अंत से पहले अपने निर्धारित टैक्स वसूली लक्ष्य को पूरा करने में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में, नगरपालिका ने तय समय सीमा में टैक्स भुगतान न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानों को सील करना शुरू कर दिया है.

गौरेला नगरपालिका क्षेत्र के तहत उन दुकानों को सील किया गया है, जिनके किराए और नीलामी प्रीमियम राशि का भुगतान कई वर्षों से लंबित था. कुल मिलाकर 8 दुकानदारों की दुकानें सील की गईं, जिनमें विभिन्न दुकानों पर बकाया राशि काफी अधिक थी.

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका के तहत दुकानों का किराया और नीलामी प्रीमियम राशि लगभग 55 लाख रुपये का बकाया है, जिसे कई बार नोटिस देने के बावजूद दुकानदारों ने नहीं भरा. अधिकारी ने यह भी बताया कि अगर निर्धारित समय सीमा के बाद यह राशि नहीं चुकाई जाती, तो दुकानों की नीलामी को भी निरस्त किया जा सकता है.

सील की गई दुकानों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- मेरेश्वर राम पिपरिया दत्तात्रेय गार्डन – 32,000 रुपये का बकाया
- लालमन राठौड़ जिला सत्र न्यायालय के सामने – 16,000 रुपये का बकाया
- सुनील सोनकर नया बस स्टैंड – 15,000 रुपये का बकाया
- सुनीता श्रीवास नया बस स्टैंड – 19,000 रुपये का बकाया
- रमेश कंवर साईं कॉम्प्लेक्स – 36,000 रुपये का बकाया
- देवनारायण – 39,000 रुपये का बकाया
- महंगी लाल आर्मो साईं कॉम्प्लेक्स – 27,000 रुपये का बकाया
- कृष्ण कुमार काछी मंगली बाजार – 14,000 रुपये का बकाया
यह कार्यवाही नगरपालिका द्वारा वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन तक टैक्स वसूली के लिए की जा रही है, ताकि निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा किया जा सके.

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- बक्सर आईटीआई परिसर में दो नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 21 नामी कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती, जानें आवेदन का तरीका
- 2027 Triumph Tiger 1200 Global Debut: ज्यादा पावर और एडवांस्ड रडार सेफ्टी के साथ सामने आया नया अवतार, भारत में इस महीने होगी लॉन्च
- बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान एक फेरे के बाद बंद, हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति नाराज, आंदोलन की दी चेतावनी
- देवास शराब कांड में इंदौर कनेक्शन: कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे की गिरफ्तारी के बाद गरमाई सियासत, बीजेपी और कांग्रेस में छिड़ा तीखा संग्राम
- गया एयरपोर्ट पर हैंडबैग से सोने का बिस्किट बरामद, आयकर विभाग ने यात्री को लिया हिरासत में

