कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बिना अनुमति प्लॉट बेचने मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। कॉलोनी बनाने वाले 2 कॉलोनाइजरों पर FIR होगी। मामला शहर के पनागर क्षेत्र में प्लॉटिंग का है
दरअसल पनागर तहसील के अंतर्गत पिपरिया बनियाखेड़ा में दोनों कॉलोनाइजरों ने बिना लाइसेंस 115 प्लॉट बेचे है। मोहम्मद अजहर उस्मानी और विष्णु कुशवाहा ने 1.79 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कॉलोनी बनाकर प्लॉट बेचे है।
कॉलोनी सेल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगा
पनागर के खिरिया कला में खसरा नम्बर 208/2/2 में अवैध प्लॉटिंग कर 59 प्लॉट बेचे गए। बिल्डर आर्या ग्रुप प्रमोटर्स एन्ड डेवलपर्स के मोहम्मद मजहर उस्मानी, विवेक सोनी, नीलेश पटेल ने प्लॉट बेचे। बिना अनुमति कॉलोनी डेवलप की जा रही थी।कॉलोनी सेल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगा।


