फाजिल्का. फाजिल्का में भारतमाला हाईवे प्रोजेक्ट के लिए सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने 400 से अधिक पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बीज-फार्म से कब्जे हटाए। इस दौरान एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद थीं।
जानकारी के अनुसार, बीज-फार्म के कब्जाधारक पिछले एक साल से फाजिल्का बायपास से मलोट बायपास तक बन रही सड़क में बाधा डाल रहे थे। वे जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर हड़ताल पर थे।
कार्रवाई से पहले, किसान नेताओं को सुबह 4 बजे उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। यह कार्रवाई जिले के डीएसपी डी, एसपी डी, डीएसपी क्राइम, एसडीएम, सीआईए 2 पुलिस, सिटी और खुईयां सरवर पुलिस की अगुआई में की गई।
अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने इस कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आज सुबह 3 बजे पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीज-फार्म पर मुआवजे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को जबरदस्ती हटा दिया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

लंबे समय से वहां के किसान मांग कर रहे थे कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, लेकिन आज सरकार ने उनकी अनदेखी कर दी। इस मुद्दे को शांतिपूर्ण ढंग से हल किया जा सकता था। पंजाब सरकार से अपील है कि उन किसानों को उनका मुआवजा दिया जाए।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जिनके पास घरों या जमीन के मालिकाना हक के कागजात थे, उन्हें उचित मुआवजा दिया गया है। कब्जे हटाने के बाद, मशीनें लगाकर मिट्टी भरने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया। इस कार्रवाई से बीज-फार्म के निवासियों और किसान संगठनों में गुस्सा फैल गया है।
- बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा नया विकल्प, गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी को 25 साल का लाइसेंस
- उत्तर प्रदेश के इस गांव में दशहरे पर नहीं जलते चूल्हे, 1857 से जुड़ी है कहानी
- बिहार में दर्दनाक हादसा, नदी से मिट्टी निकालने गईं 3 बच्चियां डूबीं, एक का शव बरामद
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: राष्ट्रीय हिंगलाज सेना का मिला समर्थन; उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय
- छतरपुर में महिला के साथ बर्बरता: मारपीट का वीडियो वायरल, बमीठा थाने में मामला दर्ज

