राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। दो सीनियर आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसीएस संजय शुक्ला को अब गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एसीएस शिवशेखर शुक्ला को जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) और मुख्य सचिव कार्यालय में समन्वय का दायित्व दिया गया है। वे संस्कृति विभाग और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व के एसीएस पद पर पहले की तरह बने रहेंगे। वहीं आईएएस अरविंद दुबे को संचालक, जनसंपर्क (Director Public Relations) नियुक्त किया गया है।
यह फेरबदल उच्च प्रशासनिक स्तर पर माना जा रहा है। संजय शुक्ला को गृह विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग का प्रभार मिलने से विभागीय कामकाज में नई गति आने की उम्मीद है। वहीं शिवशेखर शुक्ला को GAD जैसे संवेदनशील विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो सभी विभागों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


