पंजाब में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस काफी संजीदा है. लगातार बढ़ रही घटना पुलिस की चिंता को बढ़ा रही है यही कारण है कि हर जिलों में पुलिस मुस्ताक नजर आ रही है और छोटी से छोटी घटनाओं की बारीकी से जांच करती नजर आ रही है. इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधिकारियों के साथ हम बैठक कर उन्हें और सख्ती बरतने को कहा है।
कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने अपने ऑफिस में ACP और SHO के साथ एक मीटिंग की है, जिसमें उन्होने पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया था । मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं. इस दौरान मंत्री ने नशा, अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के लिए कहा है। मंत्री ने जमीनी स्तर पर प्रभावी पुलिसिंग के संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों को पूरी तरह से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह ने अधिकारियों से पारदर्शी और उत्तरदायी पुलिसिंग प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। मीटिंग दौरान उन्होंने आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए नई तकनीकों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पीसीआर प्रणाली में सुधार का भी अग्रह किया।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
