शिरोमणि अकाली दल ने लुधियाना पश्चिमी सीट के लिए अपना उम्मीदवार उतार दिया है। एडवोकेट परोपकार सिंह घुम्मण लुधियाना से शिअद के उम्मीदवार होंगे जो चुनाव लड़ेंगे। इसके पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अब देखना है कि चुनावी रंग में तीनों पार्टी में से किस उम्मीदवार पर जनता मुहर लगाती है।
पार्टी के उपप्रधान डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने अपने एक्स अकाउंट पर परोपकार सिंह के चुनाव लड़ने की पुष्टि करते हुए लिखा है कि वह आज सुखबीर सिंह बादल से मिले थे। लुधियाना पश्चिमी से संबंधित पार्टी के पार्षदों व सीनियर नेताओं के साथ विचार करने के बाद परोपकार सिंह का नाम फाइनल कर दिया गया है।
घुम्मण प्रसिद्ध वकील हैं और लुधियाना बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह पंजाब हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य भी हैं।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज

