अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने रविवार को कहा कि हम पाकिस्तान के हवाई हमलों का आकलन कर रहे हैं और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इस घटना के बाद अफगान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानी टेरिटरी में घुसपैठ की है. उन्होंने नांगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए. तालिबान प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने अफगानिस्तान के पक्तिका, नांगरहार और खोस्त प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों के बाद काबुल और कंधार में आपात बैठकें बुलाई हैं.
अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. तालिबान ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की संप्रभुता के उल्लंघन और नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा, पाकिस्तानी जनरल ऐसे अपराधों के माध्यम से अपने देश की सुरक्षा कमजोरियों की भरपाई करते हैं.’ पाकिस्तानी हवाई हमलों में एक ही परिवार के 19 लोगों के मारे जाने की सूचना है.
अफगान तालिबान के करीबी सूत्रों ने बताया कि अधिकारी इन हमलों से हुए नुकसान के पैमाने की जांच कर रहे हैं. हालांकि अभी तक अफगान तालिबान की ओर से किसी तात्कालिक प्रतिक्रिया की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन नेतृत्व ने संकेत दिया है कि जवाबी कार्रवाई का विकल्प खुला है. सूत्रों ने तालिबान के हवाले से कहा, ‘पाकिस्तान ने अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है.
सूत्रों ने कहा, ‘पाकिस्तानी हमलों पर अभी कुछ भी निश्चित रूप से कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन काबुल निश्चित रूप से जवाबी कार्रवाई करेगा.’
पाकिस्तान ने आधिकारिक बयान में कहा कि इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हाल के आत्मघाती हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठनों और आतंकियों को इस हवाई हमले में निशाना बनाया गया. पाकिस्तान के मुताबिक ये आत्मघाती हमले ‘फितना अल खवारिज’ और उससे जुड़े संगठनों, ‘इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रांत’ (ISKP) द्वारा किए गए थे. इस्लामाबाद ने कहा कि उसके पास ‘ठोस सबूत’ हैं, जो इन हमलों को अफगान क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों से जोड़ते हैं.
स्थानीय सूत्रों ने कई विस्फोटों की जानकारी दी. मरघा इलाके में एक के बाद एक धमाकों की खबरें आईं. पाकिस्तान ने बरमल के बनूसी मदरसे पर मिसाइलें भी दागीं. सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी वायुसेना ने एफ-16 और जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया.
पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने कथित तौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाया. पाकिस्तानी विमानों ने पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक मदरसे पर भी हमला किया. पाकिस्तान ने दावा किया है कि सीमा पार किए गए हवाई हमलों का उद्देश्य आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाना था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


