Dharm Desk – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 2 जून को रात 2:25 बजे गुरु ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है. करीब 12 साल बाद आने वाला यह गोचर बेहद खास माना जा रहा है. 31 अक्टूबर तक रहने वाला यह परिवर्तन कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों की किस्मत चमकाने वाला है. देव गुरु बृहस्पति सभी देवताओं के गुरु और मार्गदर्शक हैं. बृहस्पति सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है. कुंडली में सबसे प्रभावशाली और शुभ ग्रहों में से एक है. आप कर्क राशि में गोचर से 12 राशियों पर असर पड़ने वाला है, लेकिन इन पांच सदस्यों को जबर्दस्त फायदा होगा.

कर्क राशि को अब हर कदम पर मिलेगा भाग्य का साथ

गुरु आपकी ही राशि में उच्च के हैं, इसलिए करियर में तेजी से उन्नति होगी. रुके काम पूरे होंगे. धन में बढ़ोतरी और परिवार में खुशियां आएंगी.

कन्या राशि का ठहराव खत्म, सफलता की रफ्तार तेज होने के संकेत

अब तक चल रही परेशानियां खात्मे की ओर है, नई नौकरी, प्रमोशन और इनकम के नए सोर्स बनने के योग हैं. मेहनत का पूरा फल मिलेगा.

वृश्चिक राशि की किस्मत बदलेगी, मिलेगा बड़ा मौका

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. सरकारी कामों में भी सफलता मिलेगी.

धनु राशि वाले संभलकर खर्च करें, फिर भी बढ़ेगा ग्रोथ ग्राफ

गुरु आपके स्वामी हैं. इसलिए करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. हालांकि फिजूल खर्ची से बचना जरूरी है तभी सही लाभ मिलेगा.

मीन राशि का प्रमोशन और मुनाफे का सुनहरा दौर शुरू

नौकरी और व्यापार दोनों में जबरदस्त लाभ होगा. बॉस का सपोर्ट मिलेगा और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.