कुंभ राशि में त्रिग्रही योग: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की चाल से विभिन्न योग बनते हैं, जो जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं. इस बार 30 साल बाद कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसमें कर रहे हैं. यह विशेष योग कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ और तरक्की के अवसर लेकर आएगा. वर्तमान में शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं. 11 फरवरी को 12:58 बजे बुध भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे. इसके अगले दिन 12 फरवरी को रात 10 बजकर 3 मिनट पर कुंभ राशि में सूर्य गोचर करेंगे. इसके बाद तीनों ग्रहों की युति कुंभ राशि में बनेगी. यह त्रिग्रही योग मेष, मिथुन और धनु राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा. उन्हें आर्थिक रूप से लाभ, करियर में उन्नति और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा.

मेष राशि
मेष राशि के लिए यह योग आर्थिक रूप से बहुत फायदेमंद रहेगा. आय में वृद्धि होगी और नए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और नए अवसर मिलेंगे. कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. इसके अलावा पारिवारिक स्तर पर भी अच्छे परिणाम मिलेंगे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग सौभाग्य लेकर आएगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. मानसिक शांति बनी रहेगी और यात्राओं के योग बन सकते हैं. इस दौरान समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय साहस और पराक्रम में वृद्धि का होगा. विदेशों से जुड़े व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ मिलेगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे.
- मरम्मत पुल की, परेशानी जनता की! बहराइच-लखनऊ हाईवे पर रोज का सफर बना मुसीबत
- देश की हर कोर्ट में महिला वकीलों के लिए टॉयलेट-बार रूम बनेंगे: सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, कहा-यह बुनियादी हक है, बहाना नहीं चलेगा
- Mallikarjun Kharge Statement: पीएम मोदी पर खड़गे की टिप्पणी से सियासी घमासान, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
- तिहाड़ से बाहर आते ही सौरभ दास का न्यायपालिका पर बड़ा हमला, कहा- कई जजों ने संविधान के साथ किया फ्रॉड
- पढ़ाई का तनाव या गेमिंग का जाल? NEET की तैयारी करने वाला छात्र निकला खुद का ‘किडनैपर’, ऐसे खुला राज

