अमृतसर। पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर पवित्र शहर घोषित किए जाने के बाद अब यहां बदलाव भी किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार इस पवित्र स्थली में चल रही मीट, मछली, तंबाकू और शराब से संबंधित दुकानों को शहर के बाहर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में नगर निगम की बैठक भी की जा चुके है।
जानकारी के अनुसार कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देशानुसार बैठक आयोजित की गई, इस दौरान ही पवित्र स्थली स्थित सभी मांस, मछली, तंबाकू और शराब की दुकानों का विस्तृत सर्वेक्षण किया जाए और उन्हें तुरंत शहर के बाहरी इलाकों में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि सर्व के दौरान दुकानों की संख्या, लाइसैंस की स्थिति और उनकी लोकेशन संबंधी पूरी रिपोर्ट तैयार की जाए।

उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही
बता दें कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए हुए हैं। संयुक्त कमिश्नर ने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी दुकानदारों से अपील की है कि वह सरकारी फैसले का सम्मान करते हुए अपनी दुकानों को वर्ल्ड सिटी से बाहर शिफ्ट करने में पूरा सहयोग करें।
- अयोध्या दौरे से पहले रामभक्तों की…मंहत राजू दास की अखिलेश यादव की दो टूक, जानिए क्यों माफी मांगने की कही बात
- बाजारों में दिवाली पर बवाल! लाठियां बरसती रहीं, फूटते रहे सिर… आधा दर्जन से ज्यादा घायल, कहां थी रेवाड़ी पुलिस?
- पंचकूला में आवारा कुत्ते का मासूम पर हमला, सिर का मांस उखड़ा; डॉक्टरों ने लगाए 20 टांके
- Diwali : दिवाली की रात तुलसी, शमी और आंवले के नीचे जलाएं तीन दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए जानें एक घंटे का शुभ मुहूर्त
- 5100 लीटर दूध से हुआ गजलक्ष्मी माता का अभिषेक, नोटों से सजा मंदिर; स्थिर लक्ष्मी की कामना लेकर उमड़े हजारों भक्त
