अमृतसर : पंजाब में बाढ़ के बाद अब कई तरह की बीमारियां फैल रही है। डेंगू, चिकनगुनिया के बाद अब प्रभावित इलाकों में अलग-अलग प्रकार की बीमारियां फैलने का भय मंडरा रहा है। बाढ़ प्रभावित गांव धारीवाल कलेर में ‘अफ्रीकी स्वाइन फ्लू’ बीमारी फैल गई है। यह एक खतरनाक बीमारी है, जिसके लिए कई ख़ख्त नियम बना दिए गए हैं।
बनाए गए संक्रमित जोन
इस गांव को बीमारी का केन्द्र घोषित कर दिया गया है। गांव के एक किलोमीटर के आस-पास संक्रमित जोन व एक से दस किलोमीटर के इलाके को निगरानी जोन घोषित कर दिया गया है। इस इलाके में जीवित या मुर्दा सूअर, सूअर का मास, सूअर के मास से तैयार की गई वस्तुएं लाने व ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सूअर के मास व मास से बनी वस्तुओं के आवागमन से अन्य इलाकों में भी बीमारी फैलने का डर है। ए.डी.सी. रोहित गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए पशुपालन विभाग के डायरैक्टर को सरकारी आदेश लागू करवाने के लिए निर्देश दिए हैं।

डेंगू के मरीज बढ़ें आपको बता दे कि पंजाब में इसके अलावा कई जिलों में डेंगू के मरीज फैल रहे हैं। लगातार स्वास्थ्य विभाग इसकी निगरानी कर रहा है। ऐसे इलाकों में जाकर सर्चिंग की जा रही है जहां पर पानी भरे हुए हैं और वहां पर डेंगू का लारवा मिलने पर उन्हें दवाई चिड़कर खत्म किया जा रहा है। साथी लोगों को सावधान रहने और सफाई से रहने के लिए सचेत भी किया जा रहा है।
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा
- फुलपरास में मेला देखने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
