चंडीगढ़. पंजाब में 5 वर्षीय हरवीर सिंह की किडनैपिंग और हत्या की घटना के बाद प्रवासियों के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कई गांवों की पंचायतों ने प्रवासियों के खिलाफ प्रस्ताव पास किए हैं। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वे किसी को भी रोक नहीं सकते, लेकिन गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
होशियारपुर के न्यू दीप नगर निवासी अमनदीप सिंह के 5 वर्षीय पुत्र हरवीर सिंह को कुछ दिन पहले किडनैप कर लिया गया था, जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्चे की लाश श्मशान घाट में फेंक दी गई। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और जांच में बच्चे के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से नाराज होकर होशियारपुर की 25 ग्राम पंचायतों ने साझा फरमान जारी कर कहा कि किसी भी प्रवासी का रिकॉर्ड या दस्तावेज नहीं बनाए जाएंगे और न ही उन्हें जमीन बेची जाएगी।

इसी तरह, बठिंडा के गांव गहरी ने प्रस्ताव पास किया कि प्रवासियों का न तो वोटर कार्ड बनाया जाएगा और न ही आधार कार्ड। साथ ही, उनकी पुलिस सत्यापन होगी और उन्हें मोटर पर रखा जाएगा। पूरे पंजाब में प्रवासियों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं, उनकी रेहड़ियां बंद कराई जा रही हैं और उनकी झुग्गियां खाली करवाई जा रही हैं।
क्या कहा सीएम ने मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रवासियों के खिलाफ प्रस्तावों पर कहा, हम किसी को भी रोक नहीं सकते। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में भी प्रवासियों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं कि इन्हें बाहर निकाला जाए। हमारे लोग वहां रहते हैं।
छत्तीसगढ़ और बंगाल जैसे कई राज्यों में पंजाबियों का कारोबार है, वे भी कह सकते हैं कि इन्हें बाहर निकालो। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई गलत काम करता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- कुशीनगर हादसा: देवरिया मार्ग पर पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, मौके पर 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक
- सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
- 1300 करोड़ का सोना और 15 हजार महिलाएं, अहीर समाज का अनोखा गरबा
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी
