चंडीगढ़ : भारी बारिश के बाद अब पंजाब में इस साल बहुत भयानक ठंडी पड़ने वाली है। पंजाब का मौसम अब बदलने लगा है और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर महीने में राज्य में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी और फरवरी में घनी धुंध पड़ सकती है। इसलिए विभाग ने लोगों को कंपकंपाती ठंड के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी है।
इस समय पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण रात के न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह के दौरान पंजाब में अधिकतम तापमान उत्तरी और पूर्वी जिलों में 26 से 30 डिग्री सेल्सियस, दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में 31 से 32 डिग्री सेल्सियस, और अन्य क्षेत्रों में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
पड़ेगी भयानक ठंडी इसके पहले भी कई जिलों में हल्की ठंडी का अहसास होने लगा है। अब कहा जा रहा है कि दिन बढ़ने के साथ ठंडी भी बढ़ने वाली है।
- सांसद-विधायक नहीं पहुंचे, बिना उद्घाटन के हटिया से बानो के लिए चली स्पेशल ट्रेन
- ’47KM तक दरिंदगी, कितनी बच्चियों के साथ…’ दिल्ली में नाबालिग से चलती बस में गैंगरेप पर राहुल गांधी भड़के
- चरखी दादरी में NH-334B पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 30 से ज्यादा घायल
- 20 सूत्री समिति और नागरिक परिषद में इन दिग्गजों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची
- खाटू श्याम से लौट रहे UP के 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 16 घायल



